फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The number of individual students decreased, while that of female students increased.

Udham Singh Nagar News: व्यक्तिगत छात्रों की संख्या घटी, छात्राओं की बढ़ी

Fri, 02 Jan 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The number of individual students decreased, while that of female students increased.
रुद्रपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस सत्र में जिले में हाईस्कूल के 21,362 व इंटरमीडिएट के 18,562 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस बार व्यक्तिगत छात्राओं की संख्या में तो इजाफा हुआ है लेकिन व्यक्तिगत छात्राें की संख्या घट गई है जो शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


वर्तमान सत्र में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले से कुल 39,924 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। हालांकि कुल परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 400 विद्यार्थियों का इजाफा हुआ है। इस बार व्यक्तिगत श्रेणी में हाईस्कूल व इंटर के कुल 584 छात्राें ने पंजीकरण कराया है जो पिछले साल के मुकाबले 79 बालक कम हैं।
विज्ञापन

2025-2026 सत्र में व्यक्तिगत श्रेणी में हाईस्कूल में 312 व इंटरमीडिएट में 765 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। गत वर्ष की तुलना में हाईस्कूल में चार और इंटरमीडिएट में पांच छात्राओं की वृद्धि हुई है। यदि छात्रों की बात करें तो स्थिति कुछ अलग नजर आती है। हाईस्कूल में 63 छात्र और इंटरमीडिएट में 24 छात्राें के पंजीकरण में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 39924 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। व्यक्तिगत में छात्राें की संख्या में गिरावट आई है। इस ओर ध्यान दिया जाएगा। क्या वजह रही कारणों की समीक्षा करेंगे। - केएस रावत, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed