फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The number of ATMs by asking 44 thousand flown

एटीएम का नंबर पूछकर 44 हजार उड़ाए

Wed, 15 Jul 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ दिनेशपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ दिनेशपुर। Updated Wed, 15 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन

मोबाइल पर एटीएम कार्ड का सीरियल नंबर पूछकर ठगों ने एक व्यक्ति के एकाउंट से 44 हजार रुपये उड़ा लिए। वार्ड तीन निवासी शैलेंद्र विश्वास ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 11 जून शनिवार को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन करके कहा कि वह एसबीआई मुख्यालय मुंबई से बोल रहा है।

विज्ञापन


उसने कहा कि आपके एटीएम कार्ड की वैद्यता की अवधि समाप्ति के कगार पर है। कार्ड का नवीनीकरण होना है। उसने सोमवार 13 जून को स्थानीय शाखा में आधार कार्ड की फोटो कापी जमा करने की बात कही और एटीएम कार्ड के पीछे अंकित 16 डिजिट के नंबर मांगे। उसने तुरंत नंबर बता दिए।
विज्ञापन


 सोमवार को जब वह बैंक गया और आधार कार्ड की प्रति देते हुए फोन पर होने वाली सारी बात मैनेजर को बताई। मैनेजर ने तुरंत उसका एकाउंट चेक किया तो पता चला कि दिल्ली के एक शापिंग सेंटर से ऑनलाइन शापिंग के जरिये उसके खाते में जमा कुल रकम 45 हजार में से 44 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने शैलेंद्र के पास आने वाली फोन नंबर को जब सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन झारखंड निकली। पुलिस का कहना है कि फोन स्वीच ऑफ आने के कारण सटीक लोकेशन की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed