{"_id":"682e269377d6d531220f78e8","slug":"the-new-building-of-the-municipality-is-ready-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-127321-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नगर पालिका का नया भवन बनकर हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नगर पालिका का नया भवन बनकर हुआ तैयार
Thu, 22 May 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका परिषद का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक भवन के हेंडओवर होने की उम्मीद है।
नगर पालिका परिषद का कार्यालय मुख्य बाजार में होने से नागरिकों को पार्किंग एवं अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पालिका के ईओ शाहिद अली ने बताया तत्कालीन पालिका प्रशासन एवं बोर्ड सदस्यों ने लपकना पुल पर नए भवन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 1.51 करोड़ रुपये की संस्तुति मिलने के बाद लगभग चार बीघा भूमि में लपकना पुल के पास पालिका के नए भवन का निर्माण चल रहा था।
प्रथम फेज के कार्य में पार्किंग समेत नौ कमरे बनकर तैयार हो गए हैं। छुटपुट कार्य ही शेष हैं जो इस महीने के अंत तक पूरा होने के बाद पालिका इसे अपने हेंडओवर कर लेगी। ईओ ने बताया कि द्वितीय फेज में मीटिंग हाॅल, चार कमरें, दो शौचालय, सड़क और पार्क बनाए जाने की योजना है। द्वितीय फेज का भी शासनादेश हो चुका है। जल्द ही दूसरी किस्त भी आने वाली है।
नए भवन बनने से पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पालिका के पुराने रजिस्टर एवं फाइलों का रिकॉर्ड भी महफूज हो जाएगा।