फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The national song 'Vande Mataram' was sung on the occasion of the 150th anniversary.

Udham Singh Nagar News: 150वीं वर्षगांठ पर हुआ राष्ट्रगीत वंदे वंदेमातरम का गायन

Sat, 26 Sep 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The national song 'Vande Mataram' was sung on the occasion of the 150th anniversary.
पंतनगर। राष्ट्रगीत वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों व परिसरवासियों ने एक स्वर में गायन किया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नमामि भारतम् के तत्वावधान में इस गीत को देश-विदेश में लगभग एक करोड़ लोगों ने एक साथ गाकर रिकाॅर्ड बनाया। पंतनगर विवि में इस मौके पर लगभग 620 लोगों ने इस गीत का गायन किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति नार्थ-ईस्ट विवि असम व पंत विवि के प्राध्यापक डाॅ. प्रभाशंकर शुक्ला मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ. विश्वनाथ ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहां डाॅ. बृजेश सिंह, ईश्वर पाल सिंह चौहान, विवेक सक्सेना, टीएस बिष्ट, त्रिलोकी शंकर मिश्रा, डाॅ. पूनम त्यागी, पिंकी डिमरी, डाॅ. जेपी पुरवार रहे। संवाद
विज्ञापन

................
शांतिपुरी में गूंजा राष्ट्रगीत
शांतिपुरी। वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरावती माधवानंद जोशी सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत एक समय, एक लय और एक स्वर में सामूहिक वंदे मातरम गाया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक डॉ. नरेंद्र ने वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। वहां प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष सर्वदमन सिंह चौधरी, आचार्य मोहन सिंह खोलिया, जिला प्रचारक भरत, प्रबंधक राजकुमार खनिजो, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जोशी, शिक्षाविद डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान कविता तिवारी, दीपा, जगदीश कांडपाल रहे। संवाद
विज्ञापन

....................
सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर में भी हुआ वंदे मातरम् का गायन
गदरपुर। विद्या भारती के सौजन्य से सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं मंडल संयोजक अंजू भुड्ढी आदि रहीं। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर में 560 लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत गाकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। वहां विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र बजाज, प्रधानाचार्य शुभेंदु गुप्त, दर्शन सिंह नेगी पूरन सिंह चौहान, अशोक मौर्य थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
एक समय, एक लय और एक स्वर में गूंजा वंदेमातरम्
सितारगंज। सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नमामि भारतम् के तहत एक समय, एक लय और एक स्वर में वंदेमातरम के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 527 लोगों ने एक साथ वंदेमातरम का गायन कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

वहां राकेश त्यागी, नरेश कंसल, भगवान सिंह भंडारी, रमेश चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य देव सिंह बिष्ट, मुख्य वक्ता रमेश चंद्र जोशी, आरएसएस के तहसील प्रचारक राहुल, जमुना प्रसाद साहू रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed