फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Municipal Corporation will bear the cost of water connections in three colonies of Rudrapur.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर की तीन कॉलोनियों में पानी के कनेक्शन का खर्च उठाएगा नगर निगम

Thu, 23 Apr 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will bear the cost of water connections in three colonies of Rudrapur.
रुद्रपुर। नगर निगम कार्यालय में मेयर विकास शर्मा ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को अमृत योजना के तहत निशुल्क पानी के कनेक्शन मिलेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में मेयर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के तहत पानी 750 फीट की गहराई से निकाला जा रहा है। इसे घर-घर पहुंचाने के लिए प्रथम चरण में रंपुरा, संजयनगर खेड़ा और सुभाष कॉलोनी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के निवासियों को नए पानी के कनेक्शन लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। कनेक्शन का पूरा खर्च नगर निगम वहन करेगा। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अब प्रत्येक सोमवार को जल संस्थान के जेई अनिवार्य रूप से नगर निगम कार्यालय में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आम जनता सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी और नए कनेक्शन की फाइलें भी जल्द निस्तारित होंगी। शिकायतों की निगरानी के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा। मेयर ने कहा कि जहां पाइपलाइन खराब है या स्टाफ की कमी है, वहां नगर निगम की टीम मरम्मत का कार्य करेगी और जल संस्थान आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएगा जो लोग व्यक्तिगत कनेक्शन नहीं ले सकते, उनके लिए वार्डों में स्टैंड पोस्ट लगाए जाएं ताकि उन्हें निशुल्क पानी मिल सके।
सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर और मांग वाले क्षेत्रों में वाटर टैंकर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए जगह-जगह पानी के टब रखवाए जाएंगे।

बैठक में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक नगर आयुक्त रणदीप, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. पीयूष रंजन, राजू नबियाल, तरुण शर्मा, एसडीओ अन्नु अरोरा, अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, सीएमएम मनोज कर्नाटक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed