फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The much awaited air service starts between Pithoragarh-Pantnagar

Udham Singh Nagar News: पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा शुरू

Tue, 27 Feb 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The much awaited air service starts between Pithoragarh-Pantnagar
पंतनगर। हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग ने दो फरवरी से देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू करने के बाद पंतनगर के लिए भी सेवा शुरू कर दी है। रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट के प्रतिनिधि योगेश वर्मा ने दीप प्रज्वलित और फीता काटकर हवाई सेवा का शुभारंभ किया। सोमवार को फ्लाई बिग का विमान पिथौरागढ़ से नौ यात्रियों को लेकर पंतनगर पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार को फ्लाई बिग का 19 सीटर विमान नौ यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ से 13.05 बजे उड़ान भरकर 13.55 बजे पंतनगर पहुंचा। इसके बाद यह विमान 14.50 बजे पंतनगर से पांच यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि व्यापक प्रचार-प्रसार न होने के कारण पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही। इसके आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। देहरादून-पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच शुरू हुई यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत है। इसमें टिकट का 60 प्रतिशत किराया यात्री, जबकि 40 प्रतिशत किराया प्रदेश सरकार वहन करेगी। इसके चलते यात्रियों को पंतनगर से पिथौरागढ़ के बीच मात्र 999 रुपये (विभिन्न कर अलग से) खर्च करने पड़ेंगे और यह दूरी मात्र 50 मिनट में तय की जा सकेगी। फिलहाल यह हवाई सेवा यात्रियों को सप्ताह के छह दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) मिलेगी।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दून-पिथौरागढ़-पंतनगर हवाई सेवा का शेड्यूल
फ्लाइट संख्या प्रस्थान समय आगमन समय
एफएलजी-301 देहरादून 10.30 पिथौरागढ़ 11.45
एफएलजी-302 पिथौरागढ़ 12.15 पंतनगर 13.05
एफएलजी-303 पंतनगर 14.05 पिथौरागढ़ 15.05
एफएलजी-304 पिथौरागढ़ 15.45 देहरादून 17.00
------------------
देहरादून-पिथौरागढ़ के बाद पंतनगर के लिए भी सोमवार से हवाई सेवा शुरू हो गई है। इसके शुरू होने से सीमांत के यात्रियों को तो लाभ होगा ही कुमाऊं में पर्यटन को पंख लगेंगे। उड़ान योजना के तहत शुरू हुई यह हवाई सेवा अभी यात्रियों को सप्ताह में छह दिन मिलेगी। - सुमित सक्सेना, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed