फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The money is sitting down plans officer

योजनाओं का पैसा दबाकर बैठे है अधिकारी

Fri, 12 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 विकास की रफ्तार यदि सरकार के मंत्रियों और विधायकों की घोषणाओं से आंकी जाए तो प्रदेश सरपट दौड़ रहा है, लेकिन यदि बजट खर्च करने की जमीनी हकीकत देखें तो हालत बदतर नजर आते हैं। ये हालत तब हैं जब मुख्यमंत्री जिले के महीने में चार दौरे कर रहें हैं और उनका सारा फोकस तराई पर ही है। चालू वित्तीय वर्ष की बात करें तो 10 माह गुजर चुके हैं, लेकिन कुछ विभागों को छोड़कर जिले के अधिकतर विभाग विकास कार्यों को आवंटित बजट का 40 फीसदी भी खर्च नहीं कर सके हैं। महिला कल्याण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जल संस्थान, पशुपालन, माध्यमिक शिक्षा पिछड़ी जाति कल्याण योजना जैसे शीर्षक प्राथमिकता वाले विभागों की हालत तो और खराब है। आधा दर्जन महकमों ने अभी तक योजनाओं का धन छुआ तक नहीं है। डीएम अक्षत गुप्ता और सीडीओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की फटकार के बाद अधिकारी आंकड़ों के खेल में जुटे हुए हैं।
केंद्र सेक्टर की वित्तीय स्थिति की बात करें तो पिछड़ी जाति के कल्याण के लिए शासन से 1.34 करोड़ रुपये आवंटित हुए, 10 माह बीतने के बाद आज तक विभाग ने एक रुपया नहीं खर्च किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछड़ी जाति का विकास कैसे होगा। वहीं नगर विकास को 1.79 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को 109 लाख आवंटित हुए जिसमें से वह एक ढेला तक खर्च नहीं कर पाए। वहीं कई विभागों को अभी तक 80 प्रतिशत धनराशि खर्च कर देनी चाहिए थी। लेकिन वे 40 फीसदी से ऊपर नहीं पहुंच पाए हैं।

विज्ञापन

ये ही हाल राज्य सेक्टर योजनाओं का है जिसमें विधायक निधि, बाल विकास, सर्वशिक्षा अभियान का है। जिला योजनाओं के तो हाल और ही बुरे हैं। विकलांग कल्याण, महिला कल्याण को जारी बजट का एक रुपया खर्च नहीं हो पाया है। वहीं जल निगम, वन विभाग, सेवायोजन सहित 14 विभाग अपना 70 फीसदी खर्च नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला योजना की स्थिति रिपोर्ट लाख में
विभाग         शासन से अवमुक्त        क्रमिक व्यय
विकलांग कल्याण        1.40               00
महिला कल्याण        0.55               00
जल निगम            561             274
गन्ना विकास            170             82
वन विभाग                  51                 27

राज्य सेक्टर की वित्तीय रिपोर्ट लाख में
विधायक निधि        1806                        678
बाल विकास एवं पुष्टाहार    3941                      1656
सर्व शिक्षा अभियान         2499                        505
अल्पसंख्यक कल्याण        1.20                       00
केंद्र सेक्टर योजना की वित्तीय रिपोर्ट लाख में
पिछड़ी जाति कल्याण        134                00
नगर विकास            179                00
अल्पसंख्यक कल्याण        109                00

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य    1610                648
सर्वशिक्षा अभियान        4642                938

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed