{"_id":"6929fb212a730d7b720d7b1e","slug":"the-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-the-temple-road-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-133540-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विधायक ने मंदिर मार्ग के निर्माण का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विधायक ने मंदिर मार्ग के निर्माण का किया शिलान्यास
Sat, 29 Nov 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। विधायक अरविंद पाण्डेय ने डेरा बाबा भूमण शाह मंदिर को जाने वाले 400 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया।
शुक्रवार को विधायक ग्राम मझरा मरदान स्थित डेरा बाबा भूमण शाह मंदिर पहुंचे और निर्माण कार्य का फीता काटा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और डेरा समर्थकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। विधानसभा क्षेत्र में तमाम निर्माण और विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश कंबोज ने कहा कि डेरा बाबा भूमण शाह का क्षेत्रीय जनता में विशिष्ट स्थान है। उन्होंने गदरपुर के तिकोनिया पार्क को शहीद पार्क के रूप में विकसित किए जाने की मांग की। इससे पहले विधायक पाण्डेय ने शहीद उधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गुरुद्वारा भवन में शीश नवाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष टेकचंद कंबोज और सचिव प्रीतम कंबोज ने विधायक को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। वहां पर भजन लाल कंबोज, राजेंद्र कंबोज, प्रमोद कंबोज, संजय चौधरी, कश्मीर चंद कंबोज, सतनाम दास कंबोज, संदीप कंबोज, डिम्पल कंबोज आदि मौजूद रहे।