{"_id":"699a0ef1ddb6cce4200a6f03","slug":"the-mla-himself-did-not-remove-the-encroachment-the-administration-remained-silent-to-avoid-any-trouble-rudrapur-news-c-8-1-hld1050-724453-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विधायक ने खुद अतिक्रमण हटाया नहीं, बखेड़ा से बचने के लिए प्रशासन खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विधायक ने खुद अतिक्रमण हटाया नहीं, बखेड़ा से बचने के लिए प्रशासन खामोश
Sun, 22 Feb 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के कार्यालय पर अतिक्रमण का नोटिस चस्पा हुए 33 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो विधायक ने स्वयं कब्जा हटाया। सत्ताधारी पार्टी के विधायक होने के कारण मौके पर कोई बखेड़ा न हो। इसलिए प्रशासन ने खामोशी की चादर ओढ़ ली। तहसीलदार लीना चंद्र ने 15 दिन के भीतर खुद से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, जिसकी मियाद काफी पहले खत्म हो चुकी है।
19 जनवरी को प्रशासन की टीम ने ग्राम संतोषनगर वार्ड नंबर तीन, गूलरभोज स्थित भवन को नोटिस संख्या 2654 के तहत अतिक्रमण की श्रेणी में दर्शाते हुए नोटिस चस्पा किया था। नोटिस में तहसीलदार ने स्पष्ट लिखा था कि हाईकोर्ट के आदेश पर 26 दिसंबर 2024 को हुई जांच में ग्राम संतोषनगर स्थित खसरा संख्या 12ग की 0.158 हेक्टेयर राजकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण पाया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में आदेशित किया जाता है कि 15 दिवस के भीतर उक्त अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। अन्यथा कि दशा में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
नोटिस के अनुसार विधायक को स्वयं ही अतिक्रमण हटाकर भूमि राजस्व विभाग को सुपुर्द कर देनी चाहिए
- ऋचा सिंह, एसडीएम, गदरपुर।