फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Mayor laid the foundation stone of the Silver Jubilee Park, which will enhance the beauty of Kashipur.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर की सुंदरता बढ़ाने वाले रजत जयंती पार्क का मेयर ने किया शिलान्यास

Tue, 06 Jan 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The Mayor laid the foundation stone of the Silver Jubilee Park, which will enhance the beauty of Kashipur.
काशीपुर में सरकारी अस्पताल के बाहर रजत जयंती पार्क का शिलान्यास करते मेयर व अन्य। स्रोत : स्वयं
काशीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग रामनगर रोड पर स्थित एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के बाहर देवभूमि रजत जयंती पार्क का मेयर दीपक बाली ने शिलान्यास किया। इस दौरान मेयर ने बताया कि एक करोड़ 14 लाख की लागत से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

काशीपुर शहर को साफ-स्वच्छ-सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग रामनगर रोड पर स्थित एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के बाहर देवभूमि रजत जयंती पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को मेयर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने एक करोड़ 14 लाख की लागत से बनने वाले देवभूमि रजत जयंती पार्क का शिलान्यास किया। बताया इस पार्क को शहरी विकास विभाग व नगर निगम प्रशासन की ओर से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि देश-विदेश से उत्तराखंड आने-जाने वाले पर्यटकों को इस पार्क को निहारने से काशीपुर की छवि सुंदर दिखाई देगी। साथ ही राजकीय चिकित्सालय में आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों को भी हरा-भरा और साफ-सुंदर पार्क होने से प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। वहीं इस क्षेत्र से गुजरने वाले पर्यटकों व शहरवासियों में भी अपने शहर के प्रति एक अच्छा संदेश जाएगा। यहां पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, एसएनए विनोद लाल शाह, पार्षद शाह आलम, बीना नेगी, दीपा पाठक, सीमा सागर, हनीफ गुड्डू, वैशाली गुप्ता, मुकेश चावला, अब्दुल कादिर, अवर अभियंता राजू, जेई अभिषेक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed