{"_id":"682646cdb972837f470c5c28","slug":"the-leader-of-the-opposition-heard-the-problems-of-the-people-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127070-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नेता प्रतिपक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नेता प्रतिपक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Fri, 16 May 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 16 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बाजपुर कुंडेश्वरी, जुड़का और जगतपुर में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव जगतपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब और गांव केदारपुरम कॉलोनी स्थित माता रानी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने पानी और बिजली संबंधित समस्याएं रखीं। आर्य ने इटावा के प्रधान सतनाम सिंह के पिता के निधन पर घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। वहां डीके जोशी, मनोज जोशी, राकेश लखेरा, उमेश जोशी मलकीत सिंह, हरजिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, मनमोहन सिंह रमोला आदि थे।
विज्ञापन