फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The investigation into the Jyoti case must not be shelved, as has happened with previous cases.

Udham Singh Nagar News: ठंडे बस्ते में न चले जाए पूर्व के मामलों की तरह ज्योति प्रकरण की जांच

Sun, 10 May 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 10 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The investigation into the Jyoti case must not be shelved, as has happened with previous cases.
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत मामले में गठित चार सदस्यीय जांच कमेटी जांच कर रही है। महिला की मौत कैसे हुई यह राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुल सकता है जो कमेटी के पास सुरक्षित है।
विज्ञापन

सिंह कॉलोनी निवासी सौरभ मिश्रा अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे (28) को बुधवार शाम करीब 7:30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में कोई महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी लेकिन फिर भी स्टाफ ने उन्हें भर्ती कर लिया। डेढ़ बजे नर्सिंग स्टाफ ने ही प्रसव कराया और ज्योति ने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आरोप था कि उस समय अस्पताल में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर खाली थे और पाइपलाइन से भी ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो सकी। परिजनों ने महिला को अन्य अस्पताल रेफर करने की मांग की लेकिन चिकित्सक अनुपस्थित होने के कारण रेफरल प्रक्रिया नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बार ज्योति की सांसें थम गईं। बड़ा सवाल है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी अब तक ज्योति की मौत किस वजह से हुई अस्पताल प्रशासन ने इसका खुलासा नहीं किया है और पुलिस भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। सीएमओ केके अग्रवाल ने जांच कमेटी गठित कर दी लेकिन सवाल वही है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई होगी या पूर्व के मामलों की तरह यह जांच भी ठंडे बस्ते में न चले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed