फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The houses of the accused in the Tushar murder case were found locked

तुषार हत्याकांड: एसएसपी ने किया हत्यारोपियों के घरों का दौरा, लटके मिले ताले; कहा- जल्द गिरफ्तार करेंगे

Tue, 16 Dec 2025 11:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Dec 2025 11:48 AM IST
सार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा को तुषार हत्याकांड में नामजद आरोपियों के घरों पर ताले लटके मिले। इस दौरान आसपास के लोगों में टीम को देख खलबली मची रही। 

विज्ञापन
The houses of the accused in the Tushar murder case were found locked
खटीमा के गोटिया क्षेत्र में निरीक्षण करते एसएसपी मणिकांत मिश्रा।- - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार को पुलिस, प्रशासन, ऊर्जा निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गोटिया व इस्लाम नगर क्षेत्र का दौरा किया। टीम को तुषार हत्याकांड में नामजद आरोपियों के घरों पर ताले लटके मिले। इस दौरान आसपास के लोगों में टीम को देख खलबली मची रही। एसएसपी मिश्रा के अनुसार प्रशासनिक टीम कंजाबाग, गोटिया और इस्लाम नगर में आरोपियों के घरों पर पहुंची। बताया कि आरोपी और उनके परिजन घरों से गायब मिले। कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी के साथ गई खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बाजार में मेडिकल स्टोरों की पड़ताल की। इस दौरान टीम ने एक मेडिकल स्टोर में चिकित्सकीय कार्य मिलने और दूसरे मेडिकल स्टोर के बंद मिलने पर दोनों को सील कर दिया। इनके अलावा दो अन्य मेडिकल स्टोरों पर खामियां मिलीं जिस पर उनके संचालकों को नोटिस दिया गया।

विज्ञापन

खाद्य संरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने एक दुकान से खाद्य पदार्थों के भी सैंपल लिए। इसी दौरान ऊर्जा निगम की टीम ने बकाया बिल जमा नहीं करने पर चार घरों के कनेक्शन काटे और घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर दो लोगों पर कार्रवाई की। साथ ही पांच स्मार्ट मीटर भी लगाए। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की बाइक को सीज और सड़क किनारे खड़ी को सीज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी उत्तम नेगी, सीओ विमल रावत, एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित रावल आदि थे।

अभद्र टिप्पणी पर महिला से पूछताछ
अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक महिला से कोतवाली में पूछताछ की। मृतक तुषार के पिता मनोज शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्र के निधन से उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है। इसका कुछ लोग फायदा उठाते हुए अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने एक महिला पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की काउंसिलिंग भी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed