फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The house caught fire a day before the wedding, burning dowry items to ashes

शादी से एक दिन पहले घर में लग गई आग, दहेज का सामान जलकर राख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
The house caught fire a day before the wedding, burning dowry items to ashes
काशीपुर में घर में लगी आग से जला सामान। - फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। शादी से एक दिन पहले घर में आग लगने से एक मजदूर की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। खून पसीना बहाकर बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया गया दहेज का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसा पूजा का सामान बनाते समय सिलिंडर में अचानक आग लगने से हुआ। पड़ोसियों व फायर बिग्रेड ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया।
विज्ञापन
ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी वीर सिंह पुत्र लाखन सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी छह बेटियां और एक बेटा है। वीर सिंह ने अपनी सबसे बड़ी बेटी विनीता का विवाह मालधन नंबर एक निवासी युवक से तय किया था। मंगलवार को घर पर बारात आनी है। इसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। सोमवार की सुबह वीर सिंह की पत्नी विमला पूजा के लिए पकवान बनाने की तैयारी कर रही थी। जैसे ही विमला ने चूल्हे में बर्तन रख गैस जलाई तो बगल में रखे लीकेज से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने पर घर के अंदर फंसे सभी बच्चों व रिश्तेदारों को बाहर निकाला गया। आग से कमरे में रखे दहेज का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इधर, पीड़ित वीर सिंह ने बताया कि आग से दहेज का सामान फ्रीज, एलईडी टीवी, सोफा, डबल बैड, कूलर, सिलाई मशीन, सिलिंग फैन जलकर राख हो गए। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed