फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The hero fights his enemies... the villain fights his own people.

Udham Singh Nagar News: नायक दुश्मनाें से लड़ता है... खलनायक अपनों से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The hero fights his enemies... the villain fights his own people.
रुद्रपुर। जमीन कब्जाने के मामले में घिरे गदरपुर सीट से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सभा के दौरान कह रहे हैं कि जो नायक होता है वो दुश्मनों से लड़ता है और जो खलनायक होता है वो अपनों से।
विज्ञापन

फेसबुक पर अरविंद पांडेय फेन क्लब के नाम से एक पेज है जिसमें 4000 से अधिक फॉलोअर व पांच फॉलोइंग है। इस पेज से पांच हजार से अधिक पोस्ट शेयर की गई है। छह दिन पहले इसी पेज पर एक वीडियो जारी हुआ जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पोस्ट में लिखा है कि यश और कीर्ति कभी उधार नहीं मिलती। यह उस तप का परिणाम है जो आपने अकेले में किया है और उस बीज का फल है जिसे आपने धैर्य से सींचा है। विधायक की पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा हो रही है कि विधायक खुद को खलनायक बताकर अपने ही लोगों पर निशाना साध रहे हैं। क्योंकि वह लगातार प्रशासन के निशाने पर हैं। कैंप कार्यालय व सीलिंग की जमीन को खाली करने का नोटिस चस्पा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed