फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The heat is intense in the Terai region, people are troubled by the humidity

Udham Singh Nagar News: तराई में गर्मी के तीखे तेवर, उमस से परेशान रहे लोग

Sat, 26 Jul 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The heat is intense in the Terai region, people are troubled by the humidity
रुद्रपुर। तराई में प्रचंड गर्मी का दौर निरंतर जारी है। चटख धूप के चलते दोपहर में सड़कें तक सूनी पड़ जा रही हैं। बीते 48 घंटों में तराई के तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तेज धूप मई-जून की तपती दोपहरी का एहसास करा रही थी। चटख धूप का आलम यह था कि सड़कों पर आवागमन कम रहा।
बुधवार को तराई का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 37.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन के अनुसार शनिवार को आंशिक बादलों के बीच छिटपुट बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed