फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The health system is faltering due to the lack of pharmacy officers.

Udham Singh Nagar News: फार्मेसी अधिकारियों के अभाव में लड़खड़ा रही स्वास्थ्य व्यवस्था

Mon, 02 Mar 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The health system is faltering due to the lack of pharmacy officers.
काशीपुर। सरकारी अस्पताल मुख्य फार्मेसी और फार्मेसी अधिकारी के भरोसे चल रहा है। इस दौरान कार्यरत कर्मचारी वीआईपी ड्यूटी समेत विभिन्न कार्यों के भार तले दबे जा रहे हैं। बावजूद इसके विभाग की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में दो मुख्य फार्मेसी अधिकारी और दो फार्मेसी अधिकारी के पद स्वीकृत हैं। एक मुख्य फार्मेसी अधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त है। पिछले साल केलाखेड़ा से एक फार्मेसी अधिकारी का स्थानांतरण अस्पताल में हुआ था। यहां की व्यवस्था बिगड़ने पर 16 अप्रैल 2025 को फिर से केलाखेड़ा संबद्ध किया गया था। वह केलाखेड़ा में सोमवार, बुधवार, शनिवार और शेष तीन दिन काशीपुर में सेवा देते हैं। जबकि जिले में संबद्धता पर रोक लगी हुई है। वर्तमान में मुख्य फार्मेसी अधिकारी विनोद कुमार भट्ट व फार्मेसी अधिकारी नीतू आर्या कार्यरत हैं। इससे तैनात कर्मियों पर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने, काउंटर पर दवा बांटने, स्टोर का कार्य, इमरजेंसी, वीआईपी ड्यूटी, स्टेडियम में खेल आदि कार्य का भार पड़ रहा है। इसके अलावा काउंटर पर बुधवार को हैप्पेटाइटस बी की दवा भी बांटनी पड़ती है। अस्पताल में रोज करीब छह सौ मरीजों को दवा बांटी जाती है।
विज्ञापन

इनसेट कोट:
केलाखेड़ा में व्यवस्था बनाने के लिए फार्मेसी अधिकारी युसुफ अली को संबद्ध किया गया था। इसको देखकर काशीपुर अस्पताल की समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed