फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The harsh cold put a brake on asphalting

Udham Singh Nagar News: कड़ाके की ठंड ने डामरीकरण पर लगाया ब्रेक

Tue, 30 Dec 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The harsh cold put a brake on asphalting
काशीपुर। कड़ाके की ठंड के चलते सड़क के डामरीकरण पर ब्रेक लग गया है। मार्च 2026 में यह निर्माण कार्य शुरू होने की विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग अब पत्थर एवं सीमेंट से संबंधित कार्य करा रहा है।
विज्ञापन


कुंडेश्वरी क्षेत्र में कोसी नदी के पास कई स्टोन क्रशर हैं। यहां से बालू आदि भरे डंपर व अन्य भारी वाहन निकलते हैं जो यह निर्माण सामग्री धनौरी से आईआईएम, जैतपुर मार्ग होते हुए मुरादाबाद यूपी क्षेत्र की ओर जाते हैं। इस मार्ग पर दिन रात ओवरलोड खनन वाहन फर्राटा भरते हैं जिससे सड़क की चमड़ी उधड़ गई थी। गहरे गड्ढे होने से हादसे बढ़ गए थे। ग्रामीणों की फरियाद भी अधिकारियों की चौखट तक नहीं पहुंच पा रही थी।
विज्ञापन

बीते जुलाई में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एआरटीओ कार्यालय के उद्घाटन के समय इस सड़क की मरम्मत की घोषणा की थी और दो घंटे बाद ही जीयो जारी हो गया था। कुछ दिन पूर्व ही लोनिवि ने इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू किया। करीब एक किमी की सड़क बन चुकी है। इस पर अभी एक लेयर डालनी बाकी है। अब पत्थर बिछाने का कार्य चल रहा है। ठंड अधिक पड़ने से कुंडेशरी से जैतपुर तक डामरयुक्त निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। इसके अलावा सूत मिल से गांव की ओर जाने वाली करीब एक किमी मार्ग और जसपुर से धामपुर मार्ग का निर्माण कार्य भी थम गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:

ठंड के कारण काशीपुर में धनौरी-जैतपुर, सूत मिल, जसपुर में धामपुर मार्ग पर डामरीकरण कार्य बंद किया है। पत्थर बिछाने का कार्य चल रहा है। मार्च में डामरयुक्त कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - विवेक सक्सेना, अधिशासी अभियंता, लोनिवि काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed