फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Governor unveiled the statue of Dr. Dhyanpal

Udham Singh Nagar News: राज्यपाल ने डाॅ. ध्यानपाल की प्रतिमा का अनावरण किया

Wed, 25 Jun 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 25 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Governor unveiled the statue of Dr. Dhyanpal
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल विवि के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने विवि के तीसरे कुलपति डाॅ. ध्यानपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही डाॅ. ध्यानपाल सिंह पार्क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने पूर्व कुलपति के विवि के विकास में दिए गए योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि, बीज उत्पादन व कृषक कल्याण को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में डाॅ. सिंह का योगदान अतुलनीय है।
विज्ञापन

वह वर्ष 1945 से भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत रहे और 28 जनवरी 1966 को पंतनगर विवि में बतौर तीसरे कुलपति नियुक्त हुए।
अपने सेवाकाल में डाॅ. सिंह के दूरदर्शी निर्णयों, कृषि क्षेत्र में किए गए प्रयासों से पंतनगर विवि को विश्व में एक नई पहचान दिलाई। उनके कार्यकाल में ही विवि हरितक्रांति की जननी के रूप में स्थापित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन निदेशक शोध डाॅ. अजीत सिंह नैन ने किया। इस दौरान कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारियों सहित विवि के अधिष्ठाता, निदेशक और संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed