फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The government will purchase 5.25 lakh tonnes of paddy from raw commission agents in the state.

Udham Singh Nagar News: प्रदेश में कच्चा आढ़तियों से 5.25 लाख टन धान खरीदेगी सरकार

Fri, 03 Oct 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The government will purchase 5.25 lakh tonnes of paddy from raw commission agents in the state.
रुद्रपुर। प्रदेश में सरकार कच्चा आढ़तियों से 5.25 लाख टन धान खरीदेगी। कुमाऊं को 4.25 लाख और गढ़वाल को 0.5 लाख टन लक्ष्य दिया गया है। महत्वपूर्ण ये है कि अगर कच्चा आढ़तियों ने तय लक्ष्य से अधिक धान खरीदा तो उसे निजी खरीद माना जाएगा।
विज्ञापन

जिन कच्चा आढ़तियों की ओर से लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीद नहीं की तो उनको आवंटित धान की मात्रा अन्य आढ़तियों को आवंटित करने पर विचार किया सकता है। इसके अलावा यदि कच्चा आढ़तियों के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत आई तो उन्हें आवंटित धान की मात्रा को किसी अन्य क्रय केंद्र यानी कच्चा आढ़ती को आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

महिला कृषकों, दिव्यांग कृषकाें व ऐसे छोटे किसान, जिनका क्रय केंद्र पर लाया गया धान 15 क्विंटल तक होगा तो उनका धान प्रमुखता से खरीदना होगा। कच्चा आढ़ती न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों से क्रय किए गए धान के मूल्य का भुगतान 48 से 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

173 कच्चा आढ़तियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
धान खरीदने के लिए बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें जिले के कुल 173 कच्चा आढ़तियों व 173 राइस मिलरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सबसे अधिक 43 कच्चा आढ़ती व राइस मिलर खटीमा के हैं। रुद्रपुर के 21 आढ़तियों व राइस मिलरों ने पंजीकरण कराया है। इसी तरह काशीपुर के 41, गदरपुर के सात व जसपुर से 33 आवेदन हो चुके हैं।
--
आज से होगी खरीद
सरकारी कागजों में धान खरीद भले एक अक्तूबर से शुरू हो गई हो लेकिन जिले के 226 क्रय केंद्रों पर अभी सन्नाटा है। इसकी वजह दो दिन सरकारी छुट्टी है। शुक्रवार यानी आज से क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो जाएगी।

---
वर्जन
प्रदेश में धान खरीद शुरू हो गई है। सरकार कच्चा आढ़तियों से कितना धान खरीदेगी इसका आदेश जारी कर दिया गया है। आढ़तियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई किसान उनकी वजह से परेशान न हो। - एल फैनई, प्रमुख सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed