{"_id":"684f1645f70f3421e606fcda","slug":"the-garbage-was-taken-out-from-the-drains-and-dumped-on-the-roadside-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-128375-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नालों से कूड़ा निकालकर सड़क के किनारे लगा दिया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नालों से कूड़ा निकालकर सड़क के किनारे लगा दिया ढेर
Mon, 16 Jun 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के मानपुर रोड प्रभु विहार कॉलोनी में घरों के आगे गेबिया नाले से निकले कूड़े का लगा ढेर।
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन व मेयर शहर को जलभराव मुक्त करने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नालों से निकाला जा रहा कूड़ा कई-कई दिन तक सड़क किनारे पड़ा सड़ रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों का यही सवाल है कि गेबिया नाले से निकला कूड़ा-कचरा कब तक उठेगा।
नगर निगम प्रशासन व मेयर दीपक बाली मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की ताल ठोक रहे हैं। ऐसा नहीं कि नालों की सफाई नहीं हो रही है, नालों की सफाई तो हो रही है लेकिन उसमें से निकला कूड़ा सड़क किनारे सड़ने से समस्या खड़ी हो गई है।
भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश समस्या का निस्तारण कम परेशानी अधिक पैदा कर गई। कुछ ऐसे ही हालात प्रभु विहार कॉलोनी में गेबिया नाले की सफाई के बाद नजर आ रहे हैं। लगभग एक सप्ताह पहले मानपुर रोड स्थित प्रभु विहार कॉलोनी में गेबिया नाले की सफाई कराई गई थी। जेसीबी से कूड़ा निकालकर नाले के किनारे डाल दिया और निगम प्रशासन कूड़ा उठाना भूल गया, जबकि नाले से चंद कदमों की दूरी पर लोगों के मकान बने हुए हैं। ऐसे में हर वक्त जहरीले सांप व कीड़ों के काटने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने बताया जब जेसीबी नाले की सफाई करने आई तब सड़क की एक साइड के नाले का कूड़ा निकाल दिया, जबकि दूसरे साइड के नाले की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
नाला कूड़े व घास-पेड़ों से अटा पड़ा है, ऐसी स्थिति में विश्वास करना मुश्किल है कि कॉलोनी में इस बार जलभराव नहीं होगा। जब लोगों ने इस पर सवाल उठाए तो निगम कर्मियों ने कहा हमसे जितना कहा उतना कर दिया है।