{"_id":"045b32b4449fe04a3ed7cce9fdde56ea","slug":"the-gang-robbed-of-millions-after-raping-the-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से सामूहिक बलात्कार कर बदमाशों ने की लाखों की लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका से सामूहिक बलात्कार कर बदमाशों ने की लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खटीमा कोतवाली के अंतर्गत आने वाले एक दूरस्थ गांव में छत के रास्ते घर में घुसे हथियारबंद चार बदमाशों ने शिक्षिका और उसके बच्चेे के गले पर तमंचा और चाकू रखकर घर में लूटपाट की। इतना ही नहीं इन बदमाशों ने शिक्षिका को उसके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया। इससे वह बेहोश हो गई। शिक्षिका होश आने पर गोशाला के रास्ते के बाहर निकली और आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
खटीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित गांव में एक विवाहिता प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपनों दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे टीवी देख रही थी। छत के रास्ते चार हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने आते ही उसकी कनपटी पर तमंचा और छोटे बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद उन्होंने घर का सामान उलट-पुलट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने अलमारी तोड़कर गले के दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान की बालियां, मांग टीका, नथ निकाल लिए। बाद में बदमाश उसे दूसरे कमरे में ले गए। कमरे में चारों ने जबरन उसके कपड़े उतारे और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके गुप्तांगों पर चोट भी पहुंचायी। बदमाशों की जोर जबरदस्ती और मारपीट के कारण वह बेहोश हो गई। जब सुबह आंख खुली तो उसने देखा तो उसका मोबाइल भी बदमाश उठा ले गए थे।
विज्ञापन
वह गोशाला के रास्ते घर के बाहर निकली और पड़ोसियों को सारी बात बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ पांगती और कोतवाल ध्यानी ने बताया जीने पर दरवाजा न होने के कारण बदमाश निर्माणाधीन गोशाला की दीवार से छत पर चढ़े और वहां से अंदर घर में दाखिल हुए।