फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The future of 2856 candidates of the first phase is locked in the ballot boxes

Udham Singh Nagar News: प्रथम चरण के 2856 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में कैद

Fri, 25 Jul 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The future of 2856 candidates of the first phase is locked in the ballot boxes
रुद्रपुर। प्रथम चरण का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। कुल 922 बूथों की पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के बाद देर रात स्ट्रांग रूम पहुंची। जहां पीठासीन अधिकारी की डायरी से मिलान करने के बाद एक-एक मतपेटी जमा की गई। इसके बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

जिले के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर व बाजपुर के ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के कुल 1521 पदों के लिए मतदान हुआ। इन सभी पदों पर कुल 2856 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। मतदान खत्म होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां अपने स्ट्रांग रूक पहुंची। इसमें खटीमा विकास खंड की पोलिंग पार्टियां मंडी स्थल, गदरपुर की नवीन मंडी स्थल, सितारगंज की नवीन मंडी स्थल और बाजपुर की इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर देर शाम तक पहुंचती रही। इसके बाद पीठासीन अधिकारी की डायरी से मिलाने करने के बाद एक-एक मतपेटी स्ट्रांग रूम में जमा की जाती रही। देर रात तक मतपेटियों के जमा करने की कार्यवाही चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed