फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The functioning of offices will Change from first April

एक अप्रैल से दफ्तरों के कामकाज का ढर्रा बदलेगा

Tue, 27 Mar 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 27 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
The functioning of offices will Change from first April
office stress

सरकारी दफ्तरों में एक अप्रैल से काम करने के तरीके में बदलाव होगा। कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए आईएफएमएस सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को कलक्ट्रेट में एक कार्यशाला हुई।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में एकीकृत वित्तीय एवं सूचना प्रबंधन परियोजना (आईएफएमएस) की प्रशिक्षण कार्यशाला में डीएम डा. नीरज खैरवाल ने आहरण वितरण में स्मार्ट वर्किंग कल्चर अपनाने और नई डिजिटल तकनीकों का जनहित में भरपूर उपयोग करने पर जोर दिया।  सभी आहरण वितरण अधिकारी पेपर लेस बिल बनाना सुनिश्चित करें। कहा कि शासन की व्यवस्था ई-गवर्नेंस की ओर अग्रसर है। इसी व्यवस्था के तहत वेतन आहरित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य कोषाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद कांडपाल ने बताया कि आईएफएमएस प्रणाली के अंतर्गत समस्त प्रकार के आहरण वितरण और खरीद प्रणाली ऑनलाइन की जा रही है। इस प्रणाली को ऑनलाइन उपस्थिति से जोड़ा गया है। इससे सभी कार्मिकों की उपस्थिति व अवकाश का डाटा ट्रेजरी में प्राप्त होगा। कार्मिक इंटरनेट का उपयोग करते हुए छुट्टी का आवेदन भी कर सकेंगे। वहां पर सीएमओ एसके शाह, सहायक गन्ना आयुक्त धरमवीर सिंह, डीडीओ अजय सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी हरीश सिंह रावत, सीईओ पीएन सिंह आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed