{"_id":"5c437276bdec22094a2c713a","slug":"the-fragrance-of-the-udhamsingh-nagar-rice-in-china-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में भी महकेगी तराई के चावल की खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन में भी महकेगी तराई के चावल की खुशबू
Sun, 20 Jan 2019 12:24 AM IST
विपिन कुमार
चंदन बंगारी
चंदन बंगारी
Published by: विपिन कुमार
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तराई के चावल की खुशबू अब चीन में भी अपनी महक बिखेरेगी। चीन के मानकों पर प्रदेश की प्रमुख चावल निर्यातक कंपनी केएलए इंडिया लिमिटेड का चावल खरा उतरा है और उसे सर्टिफिकेट भी जारी हो गया है। कंपनी अब चीन को चावल निर्यात कर सकेगी। कंपनी के एमडी के मुताबिक अगले माह से चीन के लिए चावल निर्यात शुरू होने की संभावना है।
रुद्रपुर की केएलए कंपनी बीते कई वर्षों से विश्व के कई देशों को चावल निर्यात कर रही है। पड़ोसी मुल्क चीन ने भारत से चावल निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा था। इसके चलते निर्यातक चीन को चावल का निर्यात नहीं कर पाते थे। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद कुछ समय पहले ही चीन ने भारत के चावल के आयात पर रोक हटा दी थी, लेकिन चीन ने चावल आयात के लिए मानकों को कड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
कई कंपनियों ने चीन को चावल निर्यात करने की पेशकश की थी। इसमें केएलए राइस इंडिया लिमिटेड के प्रस्ताव को चीन की क्वालिटी जांच कमेटी ने स्वीकृति दे दी है। केएलए पहली ऐसी कंपनी है, जो प्रदेश से चीन के लिए चावल का निर्यात करेगी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले चीन से आए जांच दल ने उनकी कंपनी के चावल की जांच की और निर्यात की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। टीम ने निर्यात की स्वीकृति दे दी है। विश्वविख्यात मेडिटेरियन शिपिंग कंपनी के माध्यम से जल्द ही चावल की खेप चीन को भेजा जाएगा। कंपनी साल भर में एक लाख टन चावल का निर्यात करीब 40 देशों को करती है। अब तराई का चावल चीन में भी अपनी खुशबू बिखेरेगा। -अरुण अग्रवाल, प्रबंध निदेशक केएलए