{"_id":"68093e2231a7133a3509520b","slug":"the-forest-department-seized-80-quintals-of-khair-wood-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126107-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जंगलात ने पकड़ी खैर की 80 क्विंटल लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जंगलात ने पकड़ी खैर की 80 क्विंटल लकड़ी
Thu, 24 Apr 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात टीम ने मुखबिर की सूचना पर करीब 80 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की जबकि बिना नंबर की स्कॉर्पियो लेकर तस्कर फरार हो गया। बरामद खैर की लकड़ी की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है।
मंगलवार देर रात हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर एक स्कॉर्पियो में खैर के गिल्टे भरकर तस्कर ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग और एसओजी टीम ने पीछा किया।
इस पर तस्कर गांव थापकनंगला में एक गेहूं के खेत में खैर की लकड़ी को फेंककर स्कॉर्पियो लेकर भाग गया। जंगलात टीम ने खैर को कब्जे में ले लिया। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से लकड़ी को लोड कर बन्नाखेड़ा रेंज में सुरक्षित रखवा दिया गया। खैर करीब 80 क्विंटल है। वन टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।