फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The first kabaddi hostel of the state is getting ready in Gadarpur

Udham Singh Nagar News: गदरपुर में बनकर तैयार हो रहा प्रदेश का पहला कबड्डी छात्रावास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
The first kabaddi hostel of the state is getting ready in Gadarpur
गदरपुर के सकैनिया में चल रहा कबड्डी छात्रावास का निर्माण। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रदेश का पहला कबड्डी छात्रावास गदरपुर के सकैनिया में बनाया जा रहा है। पेयजल निर्माण इकाई की ओर से मिनी स्टेडियम के कैंपस में छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। करीब चार करोड़ नौ लाख 70 हजार रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से कबड्डी खिलाड़ियों को ध्यान में रख कर 60 बेड के छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। खेल विभाग की ओर से प्रदेश भर में विभिन्न खेलों के आवासीय छात्रावास का निर्माण किया गया है लेकिन कबड्डी खिलाड़ियों के लिए अभी तक प्रदेश में छात्रावास का निर्माण नहीं हुआ था। युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश का पहला कबड्डी छात्रावास गदरपुर सकैनिया इंटर कॉलेज के समीप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्रावास में खिलाड़ियों को ट्रायल के माध्यम से एंट्री दी जाएगी। ट्रायल में दिए गए विभिन्न इवेंटों के प्वाइंट के माध्यम से छात्रावास के लिए खिलाड़ियों की मेरिट निकाली जाएगी। पांचवीं पास खिलाड़ियों को कक्षा छह से छात्रावास में एंट्री मिलेगी, फिर 12वीं तक खिलाड़ी छात्रावास में रहकर पढ़ाई के साथ ही कबड्डी खेल के गुर सीखेंगे। हालांकि विभाग की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि छात्रावास में बालक रहेंगे या बालिकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश का पहला कबड्डी छात्रावास गदरपुर में बनना शुरू हो गया है। चार करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण हो रहा है। छात्रावास बनने के बाद कबड्डी खिलाड़ियों को सहूलियतें मिलेंगी।
- वजाहत हुसैन खां, जिला युवा कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed