फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The feast of Our Lady of the Immaculate Conception was celebrated with fanfare

Udham Singh Nagar News: धूमधाम से मनाया निष्कलंक माता मरियम का उत्सव

Mon, 08 Dec 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The feast of Our Lady of the Immaculate Conception was celebrated with fanfare
बाजपुर। निष्कलंक माता मरियम का उत्सव इसाई समुदाय ने धूमधाम के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। दूरदराज से पहुंचे भारी संख्या में समाज लोग पहुंचे और प्रार्थना की। इस दौरान मेले का आयोजन किया गया। माता मरियम उत्सव के उपलक्ष्य में नौ दिन पहले से लगातार चर्च परिसर में विशेष रूप से प्रार्थनाएं चल रही थीं। सेंट मेरीस चर्च से लेकर माता मरियम स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


नगर के सेंट मेरीस चर्च परिसर में रविवार को आयोजित निष्कलंक माता मरियम उत्सव समारोह के मुख्य अनुष्ठाता बरेली धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष इग्नेशियस डिसूजा ने कहा कि परमपिता परमेश्वर का ध्यान हृदय में बसाना ही भक्ति का सच्चा मार्ग है। उन्होंने शांति का संदेश देते हुए कहा कि माता मरियम उत्सव उनकी पूर्ण शुद्धता और पवित्रता को दर्शाता है।
विज्ञापन

शोभायात्रा में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चर्च परिसर में लगे मेले में खेल खिलौने आदि स्टाॅल पर बच्चों सहित लोगों की भीड़ उमड़ी रही। चर्च परिसर में माता मरियम की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जला कर लोगों ने मनोकामना के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर फादर डेरिक पिंटो, पल्ली पुरोहित फादर उदय, फादर रार्बट, फादर आलोक, फादर विवियन, फादर साबु, सिस्टर शाइनी, सिस्टर सुजा, सिस् टर विनीया, फादर अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed