फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The farm owner will have received illegal mining case

खेत में अवैध खनन मिला तो मालिक पर होगा मुकदमा

Fri, 14 Oct 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों, ई रिक्शा यूनियन और खनन कारोबारियों के साथ बैठक की। तय हुआ कि शनिवार से ई रिक्शा बाजार में नहीं चलेंगे। ओवरलोडिंग रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। जिस व्यक्ति की जमीन पर अवैध खनन होता पाया गया, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


बृहस्पतिवार को अपने दफ्तर में एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बैठक कर समस्याओं से चर्चा की। पट्टा धारकों ने कहा कि अवैध खनन से उनको नुकसान हो रहा है। इसलिए अवैध खनन पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाए। बाजार में ई रिक्शा चलने से होने वाली जाम की समस्या और त्यौहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम सरस्वती ने बताया कि शनिवार से मुख्य बाजार में ई रिक्शा नहीं चलेंगे। जो भी ई रिक्शा चलता हुआ मिला, उसे सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए दुकानों में चेकिंग अभियान अगले हफ्ते से चलाया जाएगा। किसी दुकान में मिलावटी खाद्य पदार्थ पकड़ा गया तो जिम्मेदारी उसकी होगी। ओवर लोडिंग रोकने के लिए पुुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग सघन चेकिंग अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पट्टे वालों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर पट्टे के आसपास अवैध खनन मिलता है तो जिम्मेदारी पट्टा धारक की होगी। जिस खेत में अवैध खनन पाया जाएगा, उसके मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा। उन्होंने क्रेशर संचालकों से रात साढ़े नौ बजे बाद वाहनों को छोड़ने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओमप्रकाश, एआरटीओ प्रवर्तन पूजा न्याल, फूड इंस्पेक्टर मनोज सेमवाल सहित अनेक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed