Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The family members staged a sit-in protest demanding the arrest of all the accused in the Nitesh murder case

नितिन हत्याकांड: दूसरे दिन भी नहीं थमा परिजनों को आक्रोश और हंगामा, परिजन बोले- हत्यारोपी का फुल एनकाउंटर करो

Sat, 14 Nov 2026 12:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 14 Nov 2026 12:26 PM IST
सार

युवा व्यापारी नितेश जौहरी उर्फ राजू उर्फ राजकुमार की हत्या से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। इंसाफ की मांग को लेकर परिजन अपने घर के पास धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
The family members staged a sit-in protest demanding the arrest of all the accused in the Nitesh murder case
रुद्रपुर में नितेश हत्याकांड पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा व्यापारी नितेश जौहरी उर्फ राजू उर्फ राजकुमार की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा जारी रहा। इंसाफ की मांग के लिए परिजन घर के पास धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के बीच परिजनों ने दो टूक कहा कि जिस आरोपी ने उनके बेटे के सीने में चाकू घोंपा है, पुलिस उसे ढूंढकर लाए।

विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में नितेश जौहरी (36) की हत्या के बाद से परिजन जिला अस्पताल में ही दोपहर करीब 12 बजे धरने पर बैठ गए थे और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा फांसी की सजा के बाद ही नितेश के अंतिम संस्कार की बात कह रहे थे। यह आक्रोश और मांग दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार शाम चार बजे नितेश का शव पहुंचने के बाद परिजन उसका शव घर के बाहर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, नितेश का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

शनिवार सुबह एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसडीएम मनीष बिष्ट, सीओ विभव सैनी और कोतवाल ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर समेत पुलिस फोर्स मृतक के घर के पास तैनात रहा। एसपी सिटी, सीओ और एसडीएम परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मनाते रहे लेकिन परिजन नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में सामान लेकर कहां जाएं, हमारी क्या गलती?
हत्यारोपितों के घरों को खाली कराने की कार्रवाई के बीच वहां रह रहे किरायेदार परेशान दिखे। उनका कहना था कि वे किराया देकर रह रहे हैं। अचानक घर खाली करने का आदेश मिलने से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। एक दिन में सामान समेटकर परिवार को लेकर कहां जाएं? उनकी गलती क्या है जिसकी सजा उन्हें मिल रही है।

प्रशासन से भिड़े किरायेदार, बोले- यह तो किराये का मकान है
विनोद और अमन के घर व दुकान की स्लैब तोड़ने पहुंची प्रशासनिक टीम को किरायेदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। किरायेदारों का कहना था कि मकान मालिकों का घर आगे है जबकि यहां वे किराये पर रह रहे हैं। ऐसे में कार्रवाई की जद में उन्हें क्यों लाया जा रहा है। उन्होंने टीम के सामने अपनी परेशानी रखते हुए मकान खाली कराने पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि उन्हें घर खाली करने का दो दिन का टाइम दिया है। इतनी जल्दी वह कहां जाएंगे।

परिवार के आसपास तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
नितेश हत्याकांड के बाद परिजनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिवार के घर के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी।

प्रदर्शन के बीच भी तंज कसते नजर आए सत्ता-विपक्ष के नेता
नितेश हत्याकांड को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक सरगर्मी भी देखने को मिली। मौके पर पहुंचे सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए। पीड़ित परिवार के समर्थन और कार्रवाई की मांग के बीच नेताओं की आपसी बयानबाजी भी चर्चा का विषय बनी रही।

चार थानों की पुलिस और एसओजी जुटी आरोपियों की तलाश में
हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें लगाई हैं। किच्छा, पंतनगर, रुद्रपुर और ट्रांजिट थानों की पुलिस और एसओजी की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। संदिग्धों की लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

पूछती रही ममता... राजू को मारने में नहीं लगे दो मिनट तो घर तोड़ने में 15 दिन क्यों...
पुलिस और प्रशासन के 15 दिन का नोटिस और उसके बाद कार्रवाई पर मृतक की मां और बहन भड़क गईं और उन्होंने कहा कि मारपीट के बाद आरोपी और उसकी मां ने पांच मिनट के अंदर बेटे को मारने की धमकी दी थी लेकिन दो मिनट में आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। जब हत्या करने में उनके हाथ नहीं कांपे और आरोपियों ने समय नहीं लगाया तो पुलिस और प्रशासन 15 दिन क्यों दे रहा है। उन्होंने आरोपियों को भीड़ के हवाले कर देने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed