{"_id":"6938758a9be0df2bc8011e8a","slug":"the-examination-in-charge-was-accused-of-being-indecent-and-pushing-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-136139-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परीक्षा प्रभारी पर धक्का-मुक्की कर अभद्रता करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परीक्षा प्रभारी पर धक्का-मुक्की कर अभद्रता करने का आरोप
Wed, 10 Dec 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। छात्रों ने बातचीत के दौरान परीक्षा प्रभारी पर धक्का मुक्की कर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने पुलिस से परीक्षा प्रभारी को हटवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने थाना आईटीआई में तहरीर सौंपी। इसमें उन्होंने कहा कि वे वर्तमान में राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र हैं। जतिन शर्मा ने कहा कि दोपहर करीब 12 बजे वह महाविद्यालय पहुंचे थे।
इस दौरान सूची में समाजशास्त्र और अन्य विषय के 50-60 विद्यार्थियों के नाम और रोल नंबर नहीं मिल रहे थे जबकि इनकी परीक्षा थी।
आरोप है कि जानकारी लेने को पहुंचे तो परीक्षा प्रभारी ने धक्का-मुक्की करके उन्हें कक्ष से बाहर निकाल दिया। वहां पर अनिकेत, गरिमा सिंह, मुकुल कुमार, कुलदीप सिंह, मोहम्मद दानिस, हितेश कुमार, शाहरुख, जगतार सिंह आदि रहे।