फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The entire outpost line is present for negligence in illegal mining

Udham Singh Nagar News: अवैध खनन में लापरवाही पर पूरी चौकी लाइन हाजिर

Tue, 17 Mar 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The entire outpost line is present for negligence in illegal mining
रुद्रपुर। अवैध खनन में लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति ने शक्तिफार्म की पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


लाइन हाजिर होने वालों में चौकी प्रभारी प्रकाश भट्ट, एएसआई सुरेंद्र बोरा, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, सिपाही भवान रमौला, हरीश कबड्वाल, भुवन आर्य, तुलसी भट्ट, दीपक नेगी हैं।


एसएसपी का कहना है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। जिनको निलंबित किया गया है उनकी लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।

एसएसपी ने बताया कि 31 दिसंबर को राजस्व विभाग ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ी थी। टीम के सामने ही माफिया रास्ते में मिट्टी डालकर ट्राॅली खाली कर दी और ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर भाग गए। इस संबंध में तहसीलदार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

विवेचक खुद चौकी इंचार्ज थे। दो महीने के बाद भी चौकी इंचार्ज इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed