फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Emergency was the darkest chapter in the history of Indian democracy: Bhatt.

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The Emergency was the darkest chapter in the history of Indian democracy: Bhatt.
रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर नगर निगम सभागार में संविधान हत्या दिवस के मौके पर प्रदर्शनी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान हुए घटनाक्रमों, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और उस दौर की परिस्थितियों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। इस दौरान आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में हमेशा एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मेयर विकास शर्मा ने कहा कि आपातकाल सत्ता के अहंकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का उदाहरण है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि आपातकाल के कठिन दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनसंघ सहित अनेक संगठनों और लोकतंत्र समर्थकों ने बड़ा संघर्ष किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आपातकाल भारतीय संविधान पर लगा ऐसा कलंक था जिसने लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, दायित्वधारी उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, वेद ठुकराल, सुनील ठुकराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed