फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The elephant's teeth were sold for Rs 4 lakh

Udham Singh Nagar News: चार लाख में हुआ था हाथी के दांतों का सौदा

Wed, 07 May 2025 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The elephant's teeth were sold for Rs 4 lakh
रुद्रपुर। खटीमा में हाथी दांत के साथ पकड़े गए तस्कर ने हाथी के शिकार से इनकार किया है। पूछताछ ने उसने जंगल में दांत मिलने की बात कही है लेकिन संयुक्त टीम के गले तस्कर की कहानी नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

हाथी के मरने के बाद दांत निकाले गए हैं। लेकिन हाथी जंगली जानवरों से फसल बचाने को लगाए करंट से मरा या फिर उसका शिकार किया गया, ये साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

दरअसल एसटीएफ को बीते कुछ दिनों से खटीमा में हाथी दांत तस्कर के होने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को पुख्ता सूचना पर एसटीएफ और खटीमा वन विभाग की संयुक्त टीम ने चकरपुर और बनबसा के बीच जंगल से बाइक सवार तस्कर उत्तम सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कब्जे से दो हाथी दांत बरामद हुए। पूछताछ ने उत्तम ने बताया कि हाथी दांत उसे जंगल में पड़े मिले थे। जिसके बाद उसने घर में दांत छिपाकर रख दिए थे। कुछ दिन पहले उसने नेपाल निवासी एक व्यक्ति से चार लाख में हाथी दांत का सौदा किया था।
आज वो दांत देने के लिए बनबसा जा था था। उसने हाथी के शिकार से इनकार कर दिया। हालांकि एसटीएफ इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने का अंदेशा जता रही है।

फिलहाल जिस नेपाली से उत्तम ने सौदा किया था, उसको भी चिन्हित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि तराई के तस्करों से नेपाली का संपर्क है। वह तराई से हाथी दांत लेकर नेपाल में अपने नेटवर्क से आगे पहुंचाता होगा। हालांकि पूर्व में भी हाथी दांत तस्करी में नेपाल कनेक्शन मिलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed