फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The effigies of Ravana and Kumbhakaran melted before they could be burnt due to rain.

Udham Singh Nagar News: बारिश के कारण जलने से पहले गल गए रावण और कुंभकरण के पुतले

Fri, 03 Oct 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The effigies of Ravana and Kumbhakaran melted before they could be burnt due to rain.
काशीपुर। विजयदशमी पर श्रीराम लीला मैदान में रावण व मेघनाद के पुतले दहन के लिए तैयार खड़े थे। दोपहर लगभग एक बजे अचानक तेज अंधड़ के साथ बारिश होने से दोनों पुतले गीले होने से खराब हो गए। साथ ही उसमें लगाई गई आतिशबाजी भी भीग कर नष्ट हो गई। वहीं, मैदान में भी पानी भर गया है। इससे यहां लगने वाले मेले पर भी असर पड़ा। मेरठ के महबूब ने रावण और कुंभकरण का 55 फुट का पुतला लगभग 20 दिनों में अपनी टीम के साथ कड़ी मेहनत से तैयार किया था। श्रीराम लीला कमेटी ने शाम लगभग 7:30 बजे विधिवत श्री बाल गोपाल लीला संस्थान मथुरा के कलाकार राम-लक्ष्मण के पात्रों ने पुतला दहन किया। उधर, रामनगर रोड व कोर्ट रोड पर सड़क किनारे खान-पान व खेल-खिलौने की दुकानें सजी हुई थीं। लोगों ने खूब खरीदारी की। रामनगर रोड मेला क्षेत्र में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रहा। मेला समाप्त होने के बाद वाहनों की आवाजाही दोबारा सुचारू कराई गई। यहां पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान प्रबंधक महेश चंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, स्वतंत्र पैगिया आदि मौजूद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed