Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The earth is swinging like a Daskandhar, the giant Bhudhar touches the ocean of Sindhu...

Udham Singh Nagar News: डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर...

Fri, 03 Oct 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The earth is swinging like a Daskandhar, the giant Bhudhar touches the ocean of Sindhu...
रुद्रपुर के गांधी पार्क में जलता रावण का पुतला। संवाद
रुद्रपुर। विजयदशमी पर राम-रावण युद्ध के बाद भगवान श्रीराम ने रावण का अंत कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। इसके बाद रुद्रपुर के गांधी पार्क में अहंकारी रावण, पुत्र मेघनाद और भाई कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। पुतला दहन होते ही पूरा गांधी पार्क भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग इस ऐतिहासिक लीला के गवाह बने। गांधी पार्क में रावण के पुतला दहन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुतला दहन के बाद सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई थी। गांधी पार्क में रावण के पुतला को लेकर बेहतर व्यवस्था रही।
विज्ञापन

जलने से पूर्व ढह गया रावण
दोपहर में तेज हवा के साथ हुई बारिश का वेग गांधी पार्क में जलने के लिए खड़ा 60 फीट का रावण झेल न सका। हालांकि उसे लोग रस्सी बांधकर संभालने की कोशिश में लगे थे पर भगवान का तीर लगने के पहले अहंकारी रावण पवन के वेग काे झेल न सका। यहां एक-एक कर रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले जमीन पर गिर पड़े। इसमें रावण के पुतले का सिर पहले ही अलग हो गया। शाम को दहन के दौरान सिर लगाने की मशक्कत होती रही।
विज्ञापन

धूं-धूं कर जला अहंकारी रावण का पुतला

खटीमा। खटीमा के राणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे अहंकारी रावण और कुंभकरण के पुतलाें दहन किया गया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी और जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। वहां पर जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मनोज वाधवा, राजीव अग्रवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 फुट ऊंचे रावण का श्रीराम ने एक तीर में किया संहार

सितारगंज। विजयदशमी पर रामलीला मैदान में 50 फुट ऊंचे रावण और 45 फुट के कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में रावण और कुंभकरण का पुतला दहन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी शिरकत की। शाम करीब छह बजे पुतलों का दहन किया गया। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, राकेश त्यागी, एमपी तिवारी, अमित रस्तोगी, संजय गोयल, उमाशंकर दुबे, शिवकुमार मित्तल, पवन अग्रवाल, सुरेश जैन, भीमसेन गर्ग, नरेश कंसल सहित अन्य उपस्थित रहे।
शांतिपुरी में रावण आग में नहीं जला, बल्कि बारिश के पानी में गला

पंतनगर। शांतिपुरी रामलीला में बृहस्पतिवार को रावण, मेघनाद व कुभकर्ण के पुतले आग में नहीं जले, बल्कि बारिश में पानी से गल गए। मैदान में पानी भर जाने से आयोजकों कोे पुतला दहन सहित दशहरा मेला भी स्थगित करना पड़ा। वहीं किसी ने रावण के पुतले में दिन के तीन बजे ही आग लगा दी।
किच्छा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

किच्छा। नवीन अनाज मंडी में बने दशहरा मैदान में रावण और कुम्भकर्ण के पुतलों को राम ने तीर मारकर आग के हवाले किया। इससे पहले रामलीला मैदान से शोभायात्रा के रुप में राम व रावण की सेना दशहरा मैदान के लिये निकली। वहां पर विधायक तिलकराज बेहड़, दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, कमलेंद्र सेमवाल,ओम अग्रवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सुरेश पपनेजा थे।
धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व
गदरपुर। प्रभु श्रीराम के हाथों रावण के वध के साथ श्री शिव मंदिर रामलीला और अनाज मंडी रामलीला की ओर से विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहां पर जयकिशन अरोरा, रविंद्र बजाज, अशोक धीर, रविंद्र चावला, कृष्णलाल अनेजा, मनोज गुंबर, विनोद भुसरी, सुरेश कंबोज आदि मौजूद थे।

दिनेशपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में हुआ आयोजन
दिनेशपुर। बृहस्पतिवार की शाम को रामलीला कमेटी ओर से खुदीराम बोस स्टेडियम में रावण विध्वंस लीला का आयोजन किया गया। श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान समेत वानरी सेना रावण और उसकी सेना के साथ युद्ध करते हुए खुदीराम बोस स्टेडियम पहुंचे, जहां भीषण युद्ध के बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला दहन किया गया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर, अशोक कालड़ा, भोला शर्मा, हिमांशु सरकार, राजेश नारंग, योगेश मिगलानी, मांगेराम शर्मा, दीपक चावला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed