{"_id":"5fc4fe558ebc3e9c0031eb22","slug":"the-drain-became-the-cause-of-people-s-problems-bazpur-news-hld405694636","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला बना लोगों की परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला बना लोगों की परेशानी का सबब
विज्ञापन
बाजपुर लेवडा नदी पुल के पास बना नाला
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। लेवड़ा नदी पुल के समीप मात्र पांच फुट ऊंचाई का बनाया गया नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। लोगों का कहना है कि सड़क की ऊंचाई दस फिट होने से नाला पार करने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित लेवड़ा नदी पुल के पास आबादी की तरफ नाला नहीं बनने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मांग पर लोनिवि ने 140 मीटर का पांच फुट ऊंचाई का नाला निर्माण कराने के लिए नौ लाख 93 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की। कार्यदायी संस्था ने पांच फिट ऊंचा नाला निर्माण कार्य कर दिया। नाले की ऊंचाई कम होना नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बना है।
नागरिकों का कहना है कि नाले की ऊंचाई दस फुट होनी चाहिए। जिससे लोगों को दिक्कत नहीं होती। सामाजिक कार्यकर्ता गिरवर सिंह यादव ने कहा कि कम ऊंचाई वाला नाला निर्माण करके समस्या हल नहीं हुई। बल्कि मोहल्लेवासियों की परेशानी बढ़ गई है। लोनिवि के अवर अभियंता राजेश पंतौला ने बताया कि लोगों ने उनके समक्ष समस्या रखी गई है। लेकिन नाले को ऊंचा करने के लिए बजट का अभाव है। संवाद