फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The district has ten auto parts factories closed

जिले की दस ऑटो पार्ट्स फैक्ट्रियां होंगी बंद

Sat, 20 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 बिना अनुमति के चल रही जिले की दस और ऑटो पार्ट्स की फैक्ट्रियां बंद होंगी। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) मुख्यालय से सभी फैक्ट्रियों को बंद करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। संभवत: सोमवार से क्षेत्रीय पीसीबी टीम फैक्ट्रियों को बंद कराने की कार्रवाई कर सकती है।


एनजीटी ने गंगा में प्रदूषण को लेकर सख्ती शुरू की है। साथ ही पीसीबी की अनुमति के बगैर चल रही फैक्ट्रियों को भी बंद करने की पहल शुरू कर दी है। जनवरी में आठ फैक्ट्रियों को बंद करने के बाद एक बार फिर जिले में बिना अनुमति के चल रही 10 फैक्ट्रियों को बंद करने के नोटिस जारी किए गए हैं। पीसीबी मुख्यालय से यह नोटिस फैक्ट्रियों को जारी कर दिए गए हैं। जिन फैक्ट्रियों को बंद करने के आदेश है वह सभी ऑटो पार्ट्स सेक्टर से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं। इन दस कंपनियों में सितारगंज की एक, किच्छा की दो, रुद्रपुर की चार तथा सिडकुल पंतनगर की तीन फैक्ट्रियां शामिल है। सूत्र बताते हैं सभी फैक्ट्रियां 2011-12 से बिना अनुमति के चल रही हैं। इन्हें पूर्व में भी अनुमति लेने के लिए नोटिस दिए गए। लेकिन फैक्ट्री संचालकों ने अनुमति नहीं ली। जिसके बाद इन फैक्ट्रियों को बंदी के नोटिस भेजे गए हैं। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह ने बताया जिले की 10 फैक्ट्रियों को बंद करने के आदेश प्राप्त हो चुके हैं। सभी फैक्ट्रियां ऑटो पार्ट्स बनाती है। सोमवार से प्रशासन के सहयोग से इन फैक्ट्रियों को बंद कराया जाएगा। अब तक जिले में बिना अनुमति के चल रही लगभग 28 फैक्ट्रियां बंद करा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed