फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The death of the young man to be vulnerable to truck, organically

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, बवाल

Tue, 23 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 23 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man to be vulnerable to truck, organically

सोमवार आधी रात एक ट्रक ने दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सावार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर युवक की लाश देख लोगों में आक्रोश फैल गया उन्होंने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद भीड़ ने वहां से गुजर रहे आधा दर्जन से अधिक ट्रकों में तोड़फोड़ कर दी। देर रात अचानक शहर का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर खदेड़ दिया। इस बीच अज्ञात लोगों ने घटना से डेढ़ सौ मीटर आगे खड़े एक अन्य ट्रक को भी आग लगाने की कोशिश की, लेकिन कोतवाल जेसी पाठक मय फोर्स के वहां पहुंच गए और उन्होंने माहौल को काबू कर दिया। उधर युवक की मौत की सूचना मिलते ही विधायक राजकुमार ठुकराल भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन



गांधी कालोनी निवासी बैंक कर्मी गंगाशरण का 19 वर्षीय पुत्र सागर उर्फ गोलू अपने दोस्त 18 वर्षीय विपिन के साथ बाइक (यूए06-7282) से लालपुर से अपनी ममेरी बहन की शादी से लौट रहा था, जैसे ही वह किच्छा रोड स्थित दूधियानगर के पास पहुंचा तो  ट्रक (यूपी25-3450) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुुर्घटना में सागर उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त विपन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे का मंजर देखकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने भीड़ के बीच खड़े ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद भी लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ उन्होंने बाइपास से गुजर रहे ट्रकों को भी अपने गुस्से का निशाना बना दिया। इसके बाद कानबाई के रूप में चल रहे 40 से अधिक ट्रकों के चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed