फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The dead body of a young man who was looking for a job was found lying on the banks of the canal.

Udham Singh Nagar News: नौकरी की तलाश में निकले युवक का शव नहर किनारे पड़ा मिला

Mon, 26 Feb 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who was looking for a job was found lying on the banks of the canal.
काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। घर से नौकरी की तलाश में निकले युवक का शव 11 दिन बाद नहर के किनारे सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जिला रामपुर के थाना टांडा बादली के ग्राम रामनगर लतीफपुर निवासी कपिल कुमार (30) पुत्र स्व. प्यारे सिंह काशीपुर में महुआखेड़ा गंज में किराये के मकान में रहता था। मां पार्वती देवी, पत्नी डौली देवी और छोटे भाई आनंद कुमार भी यहीं रहते हैं। कपिल दिल्ली में नौकरी करता था। एक फरवरी को वह नौकरी छोड़कर काशीपुर आ गया था। गांव में रहने वाले कपिल के छोटे भाई चमन पाल ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े दस बजे वह (कपिल) अपनी शिक्षा संबंधी कागज लेकर नौकरी की तलाश में किसी ठेकेदार के पास गया था। देर शाम तक वह कमरे में वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने चमन पाल को सूचना दी कि अलीगंज रोड स्थित ग्राम गिरधई गांव के पास से गुजर रही नहर किनारे सड़ी-गली अवस्था में एक शव पड़ा मिला है। परिजनों ने शव की शिनाख्त कपिल कुमार के रूप में की। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा जांच को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन




20 फरवरी तक खुला था मोबाइल

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चमन पाल ने बताया कपिल का मोबाइल 20 फरवरी तक खुला रहा, लेकिन बात नहीं कर रहा था। इसके बाद मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया था। घटनास्थल से उसका मोबाइल, पर्स और शिक्षा संबंधी कोई कागज नहीं मिले नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो महीने पहले हुई थी शादी

चमन पाल ने बताया कि कपिल की शादी 14 दिसंबर 2023 को शहजादपुर, शेरकोट जिला बिजनौर निवासी डौली के साथ हुई थी। दिल्ली से आकर वह यहां नौकरी की तलाश कर रहा था।



अनुतरित सवाल

मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन कई सवाल उठ रहे हैं। कपिल का मोबाइल, पर्स और शैक्षणिक कागज गायब हैं, परिजनों ने अब तक तहरीर नहीं दी है, पुलिस उस ठेकेदार तक भी नहीं पहुंची है जिसके पास वह नौकरी मांगने गया था। 15 दिन तक खोज खबर न होना और मोबाइल खुला होने पर लोकेशन ट्रेस न होने पर भी सवाल उठते हैं।

----------------------------

पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण पता नहीं चला है इसलिए शव का बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-अभय सिंह, एसपी काशीपुर।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed