{"_id":"57daf56a4f1c1b3c3dd485c1","slug":"the-czech-had-to-pay-three-thousand-three-hundred","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार के चेक पर करा लिया तीन लाख का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार के चेक पर करा लिया तीन लाख का भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हजार के चेक पर फर्जी तरीके से तीन लाख का भुगतान लेने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी प्रबंधन ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में कुमार आटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एकाउंट मैनेजर सुभाष भगत ने बताया कि उनकी कुमार आक्सीजन कंपाउंड रामपुर रोड में महिंद्रा एंड महिंद्रा की डीलरशिप है। 25 फरवरी 2015 को कुलवंत नगर निवासी आजेश कुमार नाम के व्यक्ति ने यहां पर 3000 बुकिंग अमाउंट जमा कर एक बोलेरो गाड़ी बुक कराई थी।
आजेश द्वारा कुछ समय तक बोलेरो नहीं खरीदे जाने के बाद कंपनी ने उन्हें जमा राशि का भुगतान करने के लिए अपने एसबीआई खाते का तीन हजार का चेक 8 सितंबर 2016 के दिन दे दिया। जिसकी रिसीविंग भी आजेश द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि 14 सितंबर 2016 को कंपनी का खाता जांचने पर पता चला कि आजेश के नाम जारी चेक पर किसी ने अशोक कुमार गुप्ता का नाम अंकित कर तीन लाख रुपये की रकम 12 सितंबर 2016 को ही निकाल ली है। सुभाष ने तहरीर के माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।