{"_id":"590f6fe84f1c1b9e08851177","slug":"the-curry-made-by-the-urinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिनल को ही बना डाला पीकदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिनल को ही बना डाला पीकदान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Mon, 08 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते स्वास्थ्य निदेशक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एलएम उप्रेती ने शनिवार रात एलडी भट्ट ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल का यूरिनल पीकदान के रूप में मिला। यूरिनल में बीड़ी, सिगरेट के टुकड़े, पान, गुटखे की पीक से भरा मिला।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. उप्रेती ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके टम्टा, डॉ. पीके सिन्हा के साथ निरीक्षण किया। अस्पताल में सालभर पहने बना हाइटेक शौचालय देखा। पाया कि इसका यूजर चार्ज लेने की गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। इसकी सफाई व्यवस्था तय न होने के कारण वह चालू नहीं हुआ है। वार्डों में भर्ती रोगी भारी गर्मी से परेशान थे। एक वार्ड में कूलर नहीं था। दूसरा कूलर खराब था। उन्होंने भर्ती मरीज के साथ उपचार विवरण भी रखने को कहा। इसके बाद ट्रामा सेंटर वार्ड का निरीक्षण किया। डॉ. उप्रेती वार्ड से लगे शौचालय में गए तो देखा कि यूरिनल पीकदान के रूप में इस्तेमाल हो रहा था। यूरिनल बीड़ी, सिगरेट के टुकडे़, पान, गुटखे की पीक से भरा था। इसे देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने इसे साफ रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम, नवजात शिशु केयर वार्ड का निरीक्षण कर चिकित्सालय परिसर में चल रहे सुंदरीकरण, जलनिकासी के कार्यों की जानकारी ली। डॉ. उप्रेती ने सभी रोगियों को चिकित्सा, उपचार की पूरी सुविधा देने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
महिला चिकित्सक पर वसूली का आरोप
काशीपुर। जब डॉ. उप्रेती अस्पताल से निकले तो एक तीमारदार ने उन्हें बताया कि उससे महिला डॉक्टर ने सीजर के लिए दो किस्तों में पांच हजार रुपये लिए। पहली बार तीन हजार, दूसरी बार दो हजार रुपये लिए। डॉ. उप्रेती ने अधीक्षक डॉ. वीके टम्टा को महिला के पांच हजार रुपये वापस कराने और मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कहा कि मामला गंभीर है।
विज्ञापन