{"_id":"6931dbd6ac0433b2e60ae2fa","slug":"the-couple-had-gone-to-visit-relatives-thieves-stole-cash-and-jewellery-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-135895-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रिश्तेदारी में गए थे दंपती, चोरों ने नकदी और आभूषण चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रिश्तेदारी में गए थे दंपती, चोरों ने नकदी और आभूषण चुराए
Fri, 05 Dec 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गए दंपती के घर से चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है।
गांव महेशपुरा निवासी संजय सैनी और उसकी पत्नी विमलेश बुधवार को मकान में ताला लगाकर अपनी ससुराल काशीपुर गए थे। संजय की मां ओमवती सप्ताहभर पहले रिश्तेदारी में गई थी। संजय के अनुसार उनकी अनुपस्थिति में मकान की छत पर ममटी की विंडो की जाली तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। चोरों ने अलमारी में रखे करीब 13,500 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वे वापस लौटे तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने दोराहा पुलिस चौकी को तहरीर दी है। पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी खंगाले हैं।