फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The country is looking towards Congress: Yashpal Arya

ऊधम सिंह नगर: कांग्रेस की ओर देख रहा देशः यशपाल आर्य

Sun, 19 Feb 2023 09:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 19 Feb 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
The country is looking towards Congress: Yashpal Arya
बाजपुर में कांग्रेस की नफरत छोड़ो, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
विज्ञापन

बाजपुर। कांग्रेस की नफरत छोड़ो हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तराखंड से निकली आवाज अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पूरा देश अब कांग्रेस की तरफ देख रहा है।
रविवार को रामभवन धर्मशाला में नफरत छोड़ो हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश को धर्म जाति महजब के नाम बांटा जा रहा है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार अब अत्याचारी और अन्यायी सरकार बन चुकी है। रेल, हवाई सहित अन्य सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। भाजपा शासन में मजदूर, किसान, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। सरकार एक प्रतिशत वाले लोगों को लाभ दे रही है। अपने को हैंडसम सीएम कहने वाले धामी के राज्य से छह साल में दो लाख लोग पलायन कर चुके है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस के स्तंभ है। कांग्रेस को स्थापित करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। आर्य ने कहा कि सांप्रदायिकता के साथ भाजपा देश को कमजोर करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस सबको साथ लेकर चल रही है। बेरोजगारी और बाजपुर के बीस गांव की भूमि सहित जनहित समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन संघर्ष करेगी। कहा कि प्रदेश के एक मंत्री राजीव गांधी की हत्या को एक हादसा बता रहे है। देश में बदलाव जरूरी है। 2024 में लोकसभा की पांचों सीटों पर कांग्रेस परचम लहराएगी। 2027 में उत्तराखंड में भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश और कांग्रेस की नीतियों और भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार, बेरोगारी, महंगाई के बारे में आम लोगों को बताने का आह्वान किया। कहा कि युवा पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग कर रहे उन्हें लाठियों से मारा जा रहा है। संचालन नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य और डीके जोशी ने किया। इससे पहले सिंचाई विभाग अतिथि गृह से नफरत छोड़ो हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामभवन धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा संयोजक अजय कुमार लल्लू और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को हरमिंदर सिंह लाडी ने तलवार भेंट की। वहां किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, डाॅ. नरेंद्र खत्री, महेश शर्मा, राजकुमार, जीत सिंह, सत्यवान गर्ग, कदीर, अमीर अहमद, महीपाल यादव, शेर सिंह, नाजमा शेख, हामिद, मोहम्मद रफी, बब्बू सैफी आदि थे। संवाद

--------

भूमि मसले को लेकर हाथ जोड़ो अनशन
बाजपुर। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह बाजवा कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को शहीद भगत सिंह चौक पर हाथ जोड़ो अनशन पर एक घंटे तक बैठे। इस दौरान बाजवा ने कहा कि बाजपुर के बीस गांव की भूमि का मसला तीन साल से नहीं सुलझा है। क्षेत्र के प्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष ने भी भूमि मसले को सदन में उठाने की बात नहीं की। भूमि बचाओ मुहिम भूमि मसले को लेकर संघर्ष करेगी। मौके पर दर्शन लाल गोयल, मुनीष राणा, दीनदयाल, कुलदीप सिंह, दिलेर सिंह, सतनाम, सुनील पाठक, जस्सी, राजकिशोर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed