फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The corporations of Kumaon do not know the width of their routes

कुमाऊं मंडल के नगर निगमों को नहीं पता अपने मार्गों की चौड़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
The corporations of Kumaon do not know the width of their routes
काशीपुर। कुमाऊं मंडल के तीनों नगर निगमों को उनके तहत आने वाले मार्गों की चौड़ाई की जानकारी नहीं है जबकि इनकी चौड़ाई के आधार पर नगर निगम निवासियों को संपत्ति कर का भुुगतान करना होगा।
विज्ञापन

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने कुमाऊं के तीनों नगर निगमों से भवन कर के लिए उनके द्वारा निर्धारित न्यूनतम कारपेट एरिया दरों और सड़कों की चौड़ाई की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में काशीपुर और हल्द्वानी निगम ने न्यूनतम कारपेट एरिया दरों की सूची तो उपलब्ध कराई लेकिन मार्गों की चौड़ाई की सूचना के लिए उपलब्ध न होना बताया गया।
विज्ञापन

काशीपुर और हल्द्वानी निगमोें के लोक सूचना अधिकारियों के अनुसार संपत्ति कर निर्धारित करने को 12 मीटर सेे कम चौड़ी सड़क पर स्थित सभी पक्के भवनोें पर एक ही दर सेे टैक्स लगेगा जबकि 12 से 24 मीटर की सड़क पर स्थित भवनोें पर दूसरी और 24 मीटर सेे अधिक चौड़ी सड़क पर स्थित भवनों पर तीसरी दर सेे संपत्ति कर लगेगा। इसके अतिरिक्त अन्य भवनों, कच्चेे भवनोें और आवासीय भूखंडों आदि के लिए भी इन्हीं मार्गों के आधार पर दर निर्धारित की गई हैै। इस प्रकार 12 मीटर से कम चौड़ी सड़कों जिसमें छोटी-छोटी गलियां भी शामिल है के निवासियों को एक ही दर से संपत्ति कर देना होगा जो पिछले सालों में भुगतान किए जा रहे टैक्स की अपेक्षा कई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर रोड और आवास विकास की सर्वाधिक कारपेट एरिया दर
काशीपुर। काशीपुर नगर निगम के लोक सूचना अधिकारी/कर एवं राजस्व अधीक्षक के अनुसार 12 मीटर सेे कम चौड़ी सड़क पर स्थित पक्के भवनों की सर्वाधिक कारपेट एरिया दर बाजपुर रोड, पक्का कोट, जसपुर खुर्द, आवास विकास की 0.80 रुपये प्रति वर्ग फुट कारपेट एरिया प्रतिमाह निर्धारित की गई हैै। सिंघान, टांडा उज्जैन, कटोराताल, कटोराताल नीझड़ा और गंज की 0.70 रुपये प्रति वर्ग फुट और थाना साबिक कानून गोयान, कटरामालियान, लाहोरियान, अल्लीखां, लक्ष्मीपुर पट्टी, काजीबाग, रजवाड़ा व महेशपुरा की 0.60 रुपये प्रति वर्ग फुट है। सबसे कम 0.40 रुपये प्रति वर्ग फुट कारपेट एरिया प्रति माह की दर किला, खत्रियान, रहमखानी, खालसा, ओझान, बांसफोड़ान की निर्धारित की गई है।

नगर निगम हल्द्वानी की दरें काशीपुर से कम
काशीपुर। नगर निगम हल्द्वानी की दरें काशीपुर की अपेक्षा कम है। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के लोक सूचना अधिकारी/अवर अभियंता के अनुसार 12 मीटर से कम चौड़ी सड़क पर स्थित पक्के भवनों की प्रति वर्ग फुट कारपेट एरिया दरों में सर्वाधिक 0.55 रुपये प्रति वर्ग फुट नैनीताल रोड की है, जबकि वार्ड वार दरों में 0.45 रुपये प्रति वर्ग फुट वार्ड नं. 3, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 23, 24 और 25 के आंशिक क्षेत्रोें और वार्ड सं. 9, 10, 16, 19 के पूरे क्षेत्रों के लिए है। इन वार्डों के शेष भाग के लिए और वार्ड नं. 14, 21 के पूरे भाग के लिए 0.35 रुपये प्रति वर्ग फुट दरें निर्धारित की गई हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed