फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The corporation has geared up to take Rudrapur to the pinnacle of cleanliness.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाने के लिए निगम ने कसी कमर

Fri, 27 Feb 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The corporation has geared up to take Rudrapur to the pinnacle of cleanliness.
रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण की राष्ट्रीय रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाने के लिए अपने अभियान को विस्तार देना शुरू कर दिया है। नगर निगम सभागार में मेयर की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई जिसमें नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने मिलकर स्वच्छता के नए मानकों पर व्यापक मंथन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में मेयर ने कहा कि यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है बल्कि शहर के सम्मान और स्वास्थ्य से जुड़ा एक जन आंदोलन है जिसमें हर नागरिक की सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि रैकिंग को और बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। निगम को देश में टॉप 10 श्रेणी हासिल करना हमारा लक्ष्य है। मेयर ने कहा कि स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही स्कूलों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के लिए निगम की ओर से तैयार किए गए विस्तृत एक्शन प्लान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वार्ड 28 और रुद्रा वेंडिंग जोन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोहरे डस्टबिन लगाए जाएंगे ताकि कचरे का निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से किया जा सके। वहां एसएनए राजू नवियाल, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन, पार्षद प्रमोद शर्मा, राजेश जग्गा, सुशील चौहान, इंद्रजीत सिंह, सौरभ बेहड़, राधेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed