{"_id":"69403ea3088cee25df0fe6e1","slug":"the-corporation-administration-has-again-started-the-process-of-creating-a-wedding-zone-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-136406-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निगम प्रशासन ने वेडिंग जोन बनाने की कवायद फिर की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निगम प्रशासन ने वेडिंग जोन बनाने की कवायद फिर की शुरू
Mon, 15 Dec 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र के मुख्य बाजार व प्रमुख मार्गों पर ठेली-फड़ लगने से आए दिन जाम की स्थिति बनने और अव्यवस्था से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए वेडिंग जोन बनाने की कवायद तेज हो गई है। शहर को व्यवस्थित रूप देने के लिए निगम प्रशासन ने पांच स्थानों को चयनित कर लिया है।
नगर निगम क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, चीमा चौराहा, रामनगर रोड, टांडा तिराहा, बाजपुर रोड, आवास-विकास मोड, कोर्ट रोड पर ठेली-फड़ लगने से अव्यवस्था बनी रहती है। इन मार्गों पर दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है।
बीते दिनों निगम की टीम ने ठेली-फड़ कारोबारियों के लिए शहर के अलग-अलग पांच स्थानों पर वेडिंग जोन बनाने के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। निगम सूत्रों ने बताया कि चयनित स्थानों पर ठेली-फड़ कारोबारियों को सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए जल्दी ही बैठक की जाएगी। बताया कि वेडिंग जोन बनने के बाद शहर के अंदर सड़कों पर ठेली-फड़ नहीं लग सकेगी। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया मेयर व निगम अधिकारियों के साथ जल्द बैठक करके चिह्नित वेडिंग जोन को मूर्त रूप दिया जाएगा। बताया कि वेडिंग जोन को रुद्रपुर व अन्य शहरों के वेडिंग जोन की तर्ज पर बनाने की योजना है। इसके लिए अगले तीन-चार दिनों में टेंडर प्रक्रिया भी की जाएगी।