{"_id":"687e99b25a27084c77020c70","slug":"the-condition-of-the-road-from-charanpur-to-lalpuri-is-bad-villagers-are-getting-troubled-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-127504-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चरनपुर से ललपुरी जाने वाली सड़क की दुर्दशा, ग्रामीण हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चरनपुर से ललपुरी जाने वाली सड़क की दुर्दशा, ग्रामीण हो रहे परेशान
Tue, 22 Jul 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार इन दिनों अपने चरम पर है। चुनाव मैदान में उतरे जन प्रतिनिधि एक तरफ जहां चुनाव जीतने पर जनता की समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दे रहे हैं। वहीं मौजूदा समस्याओं के संबंध में कोई भी एक शब्द बोलने तक को तैयार नहीं हैं।
ग्राम पंचायत मदनापुर के ग्राम चरनपुर की सड़क की स्थिति यह हो गई है कि ये अनुमान लगाना तक मुश्किल हो जाता है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढे पर सड़क। चरनपुर से ललपुरी जाने वाली इस तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर जहां एक किमी में पक्का निर्माण हो चुका है। वहीं बाकी बचे दो किमी में लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल बना हुआ है।
इस सड़क के गड्ढों में बारिश का पानी रुका हुआ है। ऐसे में यहां से होकर गुजरने वाले ग्रामीणों, स्कूली बच्चों व किसानों आदि को परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले कई वर्षों से इस सड़क की हालात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीण इसका कारण ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय विधायक का सड़क की सुध न लेना मान रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ समय पहले जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद यहां हुए गड्ढों को समय से नहीं भरा गया।
कांग्रेस नेता रतन सिंह डोगरा का कहना है कि कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस बारे में बताया जा चुका है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्राम चरनपुर में रहने वाले हरीश डोगरा, पुष्कर चंद, गंगा सिंह, महेंद्र डोगरा, भास्कर पाठक, मोहन जोशी आदि ग्रामीणों का कहना है कि शासन प्रशासन सड़क निर्माण के शेष रह गए काम को शीघ्र पूरा कराए वरना तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।