फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The claim of pure drinking water under the Amrit Yojana is proving to be hollow

Udham Singh Nagar News: अमृत योजना में शुद्ध पेयजल का दावा हो रहा खोखला साबित

Fri, 09 Jan 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The claim of pure drinking water under the Amrit Yojana is proving to be hollow
काशीपुर। अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल का दावा खोखला साबित हो रहा है। जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज होने से घरों की टोटियों में शुद्ध पेयजल पहुंचने के बजाए दूषित पानी पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है जबकि इंदौर (मध्य प्रदेश) में बीते दिनों दूषित पानी-पीने से कई लोगों की मौत होने के बावजूद भी जल संस्थान चेता नहीं है।
विज्ञापन




अमृत योजना के तहत बीते लगभग चार साल पहले शहर को आठ जोन में बांटकर जल निगम ने लगभग 62 करोड़ रुपये खर्च करके नई पाइप लाइन बिछाई थी। साथ ही सभी जोन में ओवर हेडटैंक बनाए गए थे। इसमें जोन एक में 3.69 करोड़ से, एक बी में 6.67 करोड़ से, जोन पांच में 16.18 करोड़ से, जोन तीन में 10.70 करोड़, जोन दो में 11.28 करोड़ से व जोन आठ में 12.68 करोड़ रुपये खर्च करके पाइप लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन

समय गुजरने और सड़क निर्माण और भारी वाहनों की आवाजाही से कई स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज होने से पेयजल सप्लाई के दौरान अमृत योजना का पानी सड़कों पर बहता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पेयजल सप्लाई बंद होने के बाद गड्ढों में जमा पानी लोगों के घरों और पाइप लाइन में पहुंच रहा है। सीतापुर आंखों के अस्पताल, पदमावती कॉलोनी के पास, पॉलीटेक्निक के पास पाइप लाइन लीकेज हुए काफी समय गुजर गया है लेकिन अभी तक लीकेज को बंद नहीं कराया गया है जबकि लीकेज के स्थान की सड़क और टाइल्स धंसने लगी है। जिम्मेदार विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।






इंदौर की घटना के बाद बीते दिनों ही जल संस्थान के मुख्यालय रामनगर से पत्राचार करके लीकेज पाइप लाइनों को जल्द से जल्द रिपेयर करने को कहा है। कई क्षेत्रों से लीकेज की शिकायत मिल रही हैं। क्षेत्र में जहां-जहां लीकेज पाइप लाइनें हैं उन्हें विभाग बंद करायागा।
- दीपक बाली, मेयर, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article