फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The city was rocked by two shooting incidents; police retaliatory fire shattered the arrogance of a sharp-shooter gang.

Udham Singh Nagar News: दो गोलीकांड से दहला था शहर, पुलिस की जवाबी गोली से टूटा शार्प शूटर गैंग का गुरूर

Tue, 14 Jul 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The city was rocked by two shooting incidents; police retaliatory fire shattered the arrogance of a sharp-shooter gang.
रुद्रपुर। शहर में दो गोलीकांड कर दहशत फैलाने वाले शार्प शूटर गिरोह पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया। तीसरी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में निकले गिरोह की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में कुख्यात शार्प शूटर जितेंद्र उर्फ विरत चौधरी गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी सुमित राठौर गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी निरंजन उर्फ नीरू टाकुली फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यूपी के सीमावर्ती डिबडिबा क्षेत्र का रहने वाला जितेंद्र लंबे समय से अपना संगठित गिरोह संचालित कर रहा था। उसका नाम रुद्रपुर, पुलभट्टा, दिनेशपुर और बिलासपुर समेत कई थानों में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि 21 जून को गाबा चौक पर ऐशप्रीत सिंह की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के पीछे भी इसी गैंग का हाथ था। इसके महज नौ दिन बाद 30 जून को पुलभट्टा क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी गिरोह को निशाना बनाकर फिर गोलियां चलाई गईं। लगातार दो गोलीकांड के बाद पुलिस ने गिरोह की तलाश में विशेष अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि जितेंद्र अपने साथियों के साथ बिना नंबर प्लेट की सफेद कार से डिबडिबा क्षेत्र में तीसरी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। इसके बाद जाफरपुर कट पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी कच्चे रास्ते की ओर भागे लेकिन कार तारबाड़ से टकराकर रुक गई। इसके बाद बदमाश खेतों और बाग की ओर भागे और पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें जितेंद्र घायल हो गया।
पुलिस का कहना है कि जितेंद्र गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और सीमावर्ती क्षेत्रों से अपने गिरोह का संचालन कर रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
--
17 मुकदमों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, घायल जितेंद्र, गिरफ्तार सुमित राठौर और फरार निरंजन उर्फ नीरू टाकुली के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित संगीन धाराओं के करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं।
--
सीमावर्ती इलाका बन रहा अपराधियों की शरणस्थली
रुद्रपुर और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे डिबडिबा जैसे क्षेत्रों का फायदा उठाकर बाहरी अपराधी आसानी से जिले में प्रवेश कर रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद वे इन्हीं रास्तों से फरार भी हो जाते हैं। पुलिस का मानना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और चेकिंग बढ़ाना अब बड़ी चुनौती बन गया है।

कोट
जिले में गैंगवार और संगठित अपराध को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। - अजय गणपति, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed